Events and Activities Details
Event image

Carrom Board Competition- National Sports Day


Posted on 07/09/2026

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर श्री माता मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, पंचकूला में खेल विभाग द्वारा दिनांक 29 अगस्त 2026 को इंटर-क्लास कैरम बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. डेजी रानी, खेल प्रभारी के मार्गदर्शन में हुआ । इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टॉफ सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया । कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा ।