Events and Activities Details
Event image

National Yuva day


Posted on 05/08/2026

दिनांक 21 जनवरी, 2026 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (12 जनवरी, 2026) के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सीमा सिंह के नेतृत्व में संस्कृत विभाग द्वारा हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया । यह दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाने तथा हमारे देश के युवाओं के लिए उनके द्वारा छोड़ी गई समृद्ध विरासत का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है । इस खास दिन का सम्मान करने के लिए तथा युवाओं में देशभक्ति, आत्मनिर्भरता एवं स्वदेशी भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “रन फॉर स्वदेशी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम “रन फॉर स्वदेशी” की शुरुआत महाविद्यालय के प्रांगण में प्राचार्या महोदया द्वारा हरी झण्ड़ी दिखा कर किया गया । इस अवसर पर उपस्थित समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त किया । कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की । दौड़ के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो-चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास, राष्ट्रसेवा तथा आत्मनिर्भर भारत का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया । कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता के रुप में डॉ. देवी सिंह राणा, संस्कृत विभागाध्यक्ष, गोस्वामी गणेशदत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, सै.-32, चण्डीगढ़ पधारे । उन्होंने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के बारे में प्रेरित किया । प्राचार्या महोदय ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए कहा कि युवा शक्ति ही आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत की आधारशिला है । इस अवसर पर सभी को ‘स्वदेशी संकल्प दिवस’के उपलक्ष्य में शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया ।