Events and Activities Details
Event image

Plants-Distribution


Posted on 05/08/2026

श्री माता मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, पंचकूला में "वन महोत्सव- एक पेड़ माँ के नाम" की श्रृंख्ला को आगे बढ़ाते हुए "वृक्षारोपण अभियान–2026" के अन्तर्गत दिनांक 30 जुलाई, 2026 को पौधे वितरीत किया गये । इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा विद्यार्थियों एवं समाज में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा । यह कार्यक्रम डॉ. रेणुका ध्यानी की अध्यक्षता में किया गया । इस अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए तथा उन्हें पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया । महाविद्यालय के सभी सदस्यों द्वारा मन्दिर में आने वाले श्रदालुओं को गुलमोहर, चांदनी, गुड़हल, हारश्रृंगार, तुलसी व गुलाब आदि के पौधे वितरित किये गये । श्रद्धालुओं एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया । महाविद्यालय परिवार ने भी हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए निरंतर जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया । कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संदेश के साथ हुआ। महाविद्यालय ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़कर प्रकृति के संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान दें । यह पहल पर्यावरण के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व और मातृ सम्मान दोनों का सशक्त संदेश देती है ।