| Events and Activities Details |
Republic Day
Posted on 20/07/2026
‘गणतंत्र दिवस’
दिनांक 26 जनवरी, 2026 को महाविद्यालय में 77वाँ ‘गणतंत्र दिवस’ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । प्राचार्या महोदया डॉ. सीमा सिंह जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इसके उपरांत राष्ट्रीय गान गाया । प्राचार्या जी ने इस अवसर पर सभी को सम्बोधित किया तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत कविता सुनाई । देश को समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया और विद्यार्थियो को बताया कि देशभक्ति सिर्फ जश्न मनाने में नही, बल्कि देश के लिए कुछ करने में हैं । उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन का भी संदेश देता है । डॉ. राजबीर ने बताया गया कि लीगल लिटरेसी राष्ट्रीय एकता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को कानून का सम्मान करने एवं संवैधानिक मर्यादाओं के पालन का संकल्प दिलाया गया । कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने देश की प्रगति, स्वच्छता, अनुशासन एवं राष्ट्रीय कर्तव्यों के पालन की शपथ ली ।
|