| Events and Activities Details |
Vaidik Hawan
Posted on 07/09/2026
महाविद्यालय के गौरवमयी छः वर्ष पूर्ण होने पर संस्कृत विभाग द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन
श्री माता मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, पंचकूला में दिनांक 02 सितम्बर 2026 को महाविद्यालय के गौरवमयी छः वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यज्ञ (हवन) का आयोजन किया गया । महाविद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की प्रायोगिक कक्षा के रुप में इसका आयोजन किया गया । संस्कृत विभाग से डॉ. राजबीर कौशिक द्वारा विधिवत रुप से यज्ञ करवाया गया । यह यज्ञ स्थापना के छः वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने, नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ करने, संस्थान की सुख-समृद्धि की कामना करने तथा विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से किया गया । प्रातः 10:30 बजे हवन प्रक्रिया शुरू हुई । मुख्य वेदी पर प्राचार्या डॉ. सीमा सिंह जी और वरिष्ठ प्राध्यापक बैठे । मंत्रोच्चार के साथ पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई । सभी प्राध्यापकों और छात्रों ने आहुति दी । यज्ञ के बाद विशेष प्रार्थना की गई । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या जी ने सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय के स्थापना दिवस की शुभकामनाऐं प्रदान करते हुए कहा कि हमारा समस्त शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टॉफ स्थापना से लेकर अद्यावधि पर्यन्त महाविद्यालय के विकास में अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं । उन्होंने महाविद्यालय निरंतर शिक्षा, संस्कार एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करे, यही हमारी सामूहिक संकल्पना है । भविष्य के शैक्षणिक लक्ष्यों को सांझा किया । वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाविद्यालय की उन्नति, शैक्षणिक प्रगति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा समस्त महाविद्यालय परिवार के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की गई । हवन के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का संदेश भी दिया गया । शांति पाठ व प्रसाद वितरण के साथ हवन संपन्न हुआ । सभी उपस्थित सदस्यों को प्रसाद वितरित किया गया । पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ । इस अवसर पर प्राचार्या जी के साथ-साथ महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
|