News Details
News image

Plantation


Posted on 05/08/2026

श्री माता मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, पंचकूला में दिनांक 27 जुलाई 2026 महाविद्यालय परिसर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर "वन महोत्सव- एक पेड़ माँ के नाम" के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया । यह वृक्षारोपण महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा सिंह जी की अध्यक्षता में किया गया । उन्होंने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम का जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा, विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण है । उन्होंने सभी से अपनी मातृभूमि और प्रकृति के संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका नियमित संरक्षण करने का आह्वान किया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा विद्यार्थियों एवं समाज में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा । इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया । सभी प्रतिभागियों ने प्रत्येक पौधे की देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम का समापन सभी के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ । महाविद्यालय परिसर को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे